कलेक्टर कोर्ट पहुंचकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की ली जानकारी

कवर्धा, 26 सितंबर 2026। दुर्ग संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर ने संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति उपस्थित रही

संभागायुक्त श्री राठौर ने कलेक्टर कोर्ट पहुंचकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने नजूल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा से लंबित एवं प्राप्त राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संभागायुक्त ने कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के रीडर से भी प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री राठौर ने संयुक्त जिला कार्यालय के आदिम जाति कल्याण विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *