कवर्धा, 08 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन,आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर का पिछले तीन दिनों से कवर्धा शहर में सौजन्य भेंट-मुलाकात का दौर जारी है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर अपने भेंट मुलाकात के दौरान शहर के सभी वार्डो पहुँच रहे है और वार्डो में निवासरत शहर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, डॉक्टर, इंजीनियर, और मीडिया से जुड़े लोगों के निवास पर पहुच भेंट सौजन्य भेंट- मुलाकात कर रहे है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का शहर के सभी वार्डो में आत्मीय स्वागत और अभिनन्द भी हो रहा है। इस दौरान श्री अकबर ने शनिवार को जिले के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ जैन के निवास पहुचकर उनके परिवार के सभी लोगो से एक पारिवारिक माहौल में भेंट-मुलाकत की। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शहर वासियों से मेरा बरसो से एक सौहार्द तथा पारिवारिक नाता रहा है। श्री अकबर ने इसके अलावा श्रीमती नारायणी टोंडर, श्रीमती फुलबती, श्री कुमार कश्यप, दीपक केसरी, पुरन प्रजापति, आनंद ठाकुर, राजेशपूरी, भारत केसरी, अन्नू साहू, सुषमा केशरवानी, मेघनाथ यादव, मुकेश सिन्हा, दुधकवार यादव, कार्तिक यादव, बिल्लू वैष्णव, नंद जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, पार्वती गुप्ता, निर्मल मिश्रा, शिवशंकर वर्मा, गुड्डू ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर के घर पहुँच कर सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर राज्य क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, नपा अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, पार्षद श्री मोहित महेश्वरी, एल्डरमैन श्री कृष्णकांत सोनी, श्री अशोक सिंह, श्री राजकुमार तिवारी, श्री वीरेंद्र जांगड़े सहित संबधित वार्डो के पार्षद एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *