विधानसभा चुनाव मतदान के पहले कवर्धा की राजनीति में बड़ा भाजपा को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है दरअसल कवर्धा जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष शीतल साहू,उपाध्यक्ष कौशल साहू,जिला महामंत्री बालाराम साहू ने मंत्री अकबर के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, कवर्धा के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मंत्री मोहम्मद अकबर ने साहू समाज के इन पदाधिकारी को पार्टी का गमछा पहनकर पार्टी में इनका स्वागत किया कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले इन पदाधिकारी की माने तो भाजपा ने साहू समाज को कवर्धा विधानसभा में टिकट नही दिया, जिसको लेकर साहू समाज में नाराजगी है जबकि कवर्धा विधानसभा में साहू समाज से सबसे अधिक 60 हजार से अधिक वोटर है,जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने कहा मंत्री अकबर के कार्यकाल में कवर्धा में विकास कार्य हुए हैं साथ ही मोहम्मद अकबर ने साहू समाज के लिए की कार्य किए हैं कई भवन कई मंदिर भी बनवाये है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने साहू समाज की अनदेखी की है , जिसके चलते साहू समाज में भाजपा के प्रति नाराजगी है और अब आगे बीजेपी से इनका विश्वास उठ गया है, वही मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस प्रवेश करने वाले इन सभी पदाधिकारी का पार्टी में स्वागत है सम्मान है और वह आगे भी पदाधिकारी के रूप में कार्य करते रहेंगे, मोहम्मद अकबर ने कहा कि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बन रही है
