सतना। मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए साइकों किलर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बरौंधा थाना क्षेत्र में बड़े देव बाबा आश्रम के पास मिली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए एक सिरफिरे को गिरफ्तार किया है। उसने सतना के बरौंधा में हत्या की वारदात को अंजाम देने के पहले यूपी में अपनी ही बहन के ससुर की भी जान ले कर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी थी।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत 31 मार्च को बड़े देव बाबा आश्रम की बाउंड्री के पास एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। देखने मे शव कई दिन पुराना लग रहा था। पीएम रिपोर्ट में पता चला था कि उसकी हत्या की गई थी। मृतक की शिनाख्त अरुण यादव पिता अवध बिहारी यादव 42 वर्ष निवासी बरौंधा के रूप में हुई थी। सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या लाश मिलने के चार दिन पहले ही हो गई थी।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गत 27 मार्च को आश्रम के पास नारियल की दुकान में आग लगी थी। उस वक्त वहां सफेद चादर ओढ़े एक शख्स को देखा गया था। हुलिए के आधार पर संदिग्ध की तलाश करते हुए बरौंधा पुलिस बबेरू कस्बा पहुंची। जहां पता चला कि संदेही ने बबेरू के बिराव गांव में भी एक वारदात को अंजाम दिया था। उसने अपनी बहन के ससुर की भी सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी थी और फिर उसकी लाश को घसीट कर झोपड़ी में ले गया था। उसने झोपड़ी में आग भी लगा दी थी और भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *