
कवर्धा विधानसभा चुनाव के मतदान के फौरन बाद कांग्रेस की बड़ी कारवाई। कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को पार्टी से 06 साल के लिए किया निष्कासित। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार व पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया कारवाई। कवर्धा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजा खड्गराज सिंह के पक्ष में वोट मांगने के आरोप।