महात्मा गांधी विचार मंच का जिला संयोजक बने भुनेश्वर हिरेन्द्रवार


कवर्धा:- महात्मा गांधी के विचार, दर्शन व कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच ने कवर्धा निवासी भुनेश्वर हिरेन्द्रवार को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश आर अर्जुनवार की अनुशंसा से भुनेश्वर को वर्ष 1997 से कार्यरत महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच का कवर्धा छत्तीसगढ़ का जिला संयोजक पद का दायित्व दिया गया है। गांधी विचार पर कार्य करना जितना कठिन है, उतना सरल भी है। जैसे झूठ न बोलना, सत्य के मार्ग पर चलना, नशा नहीं करना, हिंसा नहीं करना, ईष्र्या नहीं करना, भ्रष्ट्राचार नहीं करना, मुनाफाखोरी न करना, ऊंच-नीच में भेदभाव नहीं करना, जातपात व धर्म में भेद नहीं करना, स्वच्छ व उज्वल चरित्र निर्माण जैसे विचार व कार्य अपेक्षित है। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है, जो गांधी शांति यात्रा व वैश्विक समानता के साथ सत्य, शांति, अहिंसा, समता विश्वबंधुत्व व आर्थिक उन्नती व समानता पर कार्य करती है। हर मन में गांधी हो, हर घर में गांधी हो। हर गांव में शांतिदूत, हर शहर में शांतिदूत अभियान व शांतिदूत सम्मेलन, 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “पीपल, बरगद, नीम” पौधारोपण का राष्ट्रीय अभियान, नशामुक्त परिवार व नशामुक्त राष्ट्र अभियान के साथ स्वावलंबन स्वच्छता पर काम करते हैं। इसके अलावा गांधी विचार व दर्शन पर कार्य कर स्वावलंबन ‘गांधीग्राम’ व “गांधी शांति धाम” बनाना। बाल गांधी केंद्र अभियान, बच्चों में गांधी बनाना, गांधी सम्मेलन आयोजन करना, सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, खादी स्वदेशी उत्पाद व प्राकृतिक चिकित्सा अपनाओं अभियान चलाना, गांधीग्राम, झूठा प्रचार, धर्मांधता, नफरत व बुराई के विरुद्ध सत्य व सहिष्णुता का अभियान चलाना मुख्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *